सीकर में 'भास्कर समाधान' के जरिए शहर की समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। शांति नगर, सबलपुरा, मोती की ढाणी और पिपराली क्षेत्र के लोगों ने कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट, अधूरी सड़क और पेयजल जैसी समस्याओं को उठाया है। कहीं छह महीने से कचरा नहीं उठने से लोग परेशान हैं, तो कहीं सीवर लाइन डालने के बाद सड़क ठीक नहीं होने से बारिश में जलभराव हो रहा है। वहीं, 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की गई समस्याओं के बाद विभागों ने कार्रवाई भी की है। हरिजन बस्ती में पानी की पाइपलाइन लीकेज और न्यू सीकर सिटी कॉलोनी में बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान कराया गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… 6 महीने से कचरे की समस्या से परेशान लोग
सीकर शहर के शांति नगर तेविपुरा तिराहा क्षेत्र से वेद प्रकाश ने 'भास्कर समाधान' पर कचरे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि कॉलोनी में कचरा नहीं उठाया जा रहा है। पिछले 6 महीने से लोगों को समस्या आ रही है। अंधेरे के कारण कॉलोनी में आवागमन प्रभावित
सबलपुरा इलाके के फतेहपुर रोड के रहने वाले सुहेल ने बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि गली में हर समय अंधेरा रहता है। अंधेरे के कारण कॉलोनी के लोगों को रात के समय आने-जाने में समस्या आती है। सीवर लाइन डालने के बाद से नहीं बनी सड़क
मोती की ढाणी, पिपराली रोड से सड़क की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी युनूस खान ने लिखा कि लगभग एक साल पहले सीवर लाइन डालने का काम किया गया था। तब से आज तक 100 मीटर का सड़क का टुकड़ा ठीक नहीं किया गया है। बारिश के मौसम में पानी भर जाता है। लोगों की मांग है कि जल्द इस सड़क को भी ठीक किया जाए। पेयजल किल्लत से जूझ रहे क्षेत्र के लोग
सीकर शहर के पिपराली क्षेत्र के बजाज गांव में रहने वाले ताराचंद मीणा ने पानी की टंकी से संबंधित समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि पानी की टंकी की सफाई दो बार की जा चुकी है, लेकिन सफाई के बाद आज तक टंकी में पानी नहीं भरा गया है। इसके कारण आस-पास के लोग काफी ज्यादा प्रभावित हो रहे है। पानी की पाइपलाइन की समस्या सुलझी
सीकर की हरिजन बस्ती, पालवास रोड निवासी विजय कुमावत की समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने कुछ समय पहले 'भास्कर समाधान' पर पेयजल लाइन में लीकेज की समस्या पोस्ट की थी। विजय ने लिखा था कि पानी के साथ मिट्टी आ रही थी। इस समस्या से पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है। बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान
शहर के बजाज नगर की न्यू सीकर सिटी कॉलोनी से सामने आई बेसहारा पशुओं की समस्या पर भी एक्शन ले लिया गया है। दरअसल, क्षेत्रवासी घनश्याम ने पोस्ट कर बताया था कि पिछले कई दिनों से जानवरों के कारण कॉलोनी के लोग काफी परेशान थे। इस समस्या के पोस्ट होने पर एईएन ने समाधान करवा दिया है। अमित शर्मा बने 'स्टार ऑफिसर'
सीकर के बजाज नगर की न्यू सीकर सिटी कॉलोनी निवासी घनश्याम की समस्या का समाधान हो गया है। क्षेत्रवासी ने बेसहारा पशुओं की समस्या के बारे में पोस्ट किया था, जिसपर एईएन अमित शर्मा ने टीम भेजकर समाधान करवा दिया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.कायस्थ कॉलोनी में हफ्तों से फैला कचरा:चारियान गांव में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, तो न्यू जनता कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट 2.जनसमस्याओं पर 'भास्कर समाधान' का असर:खाटूश्यामजी-खंडेला रोडवेज बस शुरू, शहर की स्ट्रीट लाइटें भी हुईं दुरुस्त 3.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली के तार, रोड लाइट, खराब स्ट्रीट लाइट और अधूरी सड़क से जुड़ी समस्याएं शामिल 4.एईएन वाजिद अहमद बने आज के 'स्टार ऑफिसर':रोड लाइट, सफाई, सीवर और पाइपलाइन लीकेज से जुड़ी समस्याएं शामिल 5.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सीवर लाइन लीकेज, जल निकासी, झुका बिजली पोल और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 6.जेईएन पूजा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क पर जलभराव, पाइपलाइन लीकेज, बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 7.न्यू इंदिरा कॉलोनी में जलभराव की समस्या हुई दूर:स्ट्रीट लाइट ठीक कराने वालीं निधि बनीं ‘स्टार ऑफिसर’, ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आईं जनसमस्याएं का हो रहा समाधान 8.'भास्कर समाधान' से हो रहा बदलाव:सीकर में खराब सड़क और पाइपलाइन की लीकेज से मिला छुटकारा, जेईएन हेमंत सैनी बने ‘स्टार ऑफिसर’ 9.सीकर में जनभागीदारी से बदली तस्वीर:'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद तुरंत एक्शन में आया प्रशासन, PHED ने सुधारी पेयजल व्यवस्था 10.सीकर में पुलिया और लीकेज की समस्या हुई दूर:तो सबलपुरा में करंट का डर और सालासर रोड पर गंदे पानी की समस्या जारी