सीकर में दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों रात के समय घर से कहीं चली गई। अब परिवार ने युवकों पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 17 साल की नाबालिग लड़की के चचेरे भाई ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 25 अगस्त की रात करीब 1 बजे उनकी बहन घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। शक है कि पास के मोहल्ले का रहने वाला लड़का ही उसे अपने साथ लेकर गया है। इधर 13 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह अपने ससुराल में शादी समारोह के कार्यक्रम में आए हुए थे। यहां रात को सोते वक्त उनकी 13 साल की नाबालिग बेटी लापता हो गई। अंदेशा है कि उनका ही एक रिश्तेदार नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया होगा। फूल बेचने गई युवती भी लापता सीकर जिले में फूल बेचने के लिए गई एक युवती के भी लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती की बहन ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 23 साल की बहन 24 अगस्त की सुबह एक मंदिर के पास फूल बेचने के लिए गई थी जो अब तक वापस नहीं लौटी। ससुराल से महिला लापता सीकर जिले में 35 साल की महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी पत्नी 20 अगस्त की दोपहर कहीं पर चली गई। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटी।