श्रीगंगानगर जिले में नामांकन के बाद नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। सोमवार को रात करीब 11:30 बजे तक नामांकन की प्रोसेस चली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया- 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। मतदान और परिणाम का शेड्यूल पेड न्यूज पर रहेगी सख्ती चुनाव में पेड न्यूज पर नकेल कसने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी (एमएमसी) का गठन किया गया है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन की जगह सामान्य खबर की तरह किसी उम्मीदवार के पक्ष में छपने वाले समाचारों पर कड़ी निगरानी रहेगी। पेड न्यूज मिलने पर रिटर्निंग अधिकारी संबंधित उमीदवार को नोटिस जारी करेंगे। प्रत्याशी को 48 घंटे में जवाब देना होगा। जिले में कितने नामांकन हुए श्रीगंगानगर नगरपरिषद व 10 नगरपालिकाओं में 1340 प्रत्याशियों ने कुल 1713 नामांकन जमा किए। जिले में निकाय चुनाव के तहत कुल 1791 प्रत्याशियों ने 2277 नामांकन दाखिल किए हैं। सोमवार को प्राप्त नामांकनों की डिटेल