टोंक शहर के तेलियों के तालाब में बुधवार सुबह युवक का शव मिला। शव अर्धनग्न हालत में था। शव दिखाई देने पर तालाब के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया और जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पहचान करने में जुटी है। शव को मॉर्च्युरी में रखवाया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों और दूसरे थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा मौत का कारण पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की पहचान के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि उसकी मौत कैसे हुई। मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।