उदयपुर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने सड़क, स्ट्रीट लाइट और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाई हैं। पहाड़ा, गिरवा, हिरण मगरी और कृष्णा विहार में लोगों ने अंधेरे, बदहाल सड़क जैसी मूलभूत सुविधा नहीं होने से हो रही परेशानी बताई है। कहीं एक महीने से रोड लाइट बंद होने से चोरी का डर है, तो कहीं बारिश और रात के समय खराब सड़क से गुजरना मुश्किल हो रहा है। वहीं, 'भास्कर समाधान' पर समस्याएं सामने आने के बाद कार्रवाई भी हुई है। चंद्रनगर और घाटी की मंगरी में बंद रोड लाइट ठीक करवाई गई हैं। समस्या का समाधान कराने वाले लाइनमैन जालमसिंह 'पब्लिक के स्टार' बने हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… इलेक्ट्रिक पोल की लाइट हुई खराब
उदयपुर के पहाड़ा क्षेत्र से लोकेश कुमावत ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि इलेक्ट्रिक पोल की लाइट बंद है। पिछले एक महीने से लोगों को परेशानी हो रही है। रात के समय पूरी गली में अंधेरा छाया रहता है। इलाके में चोरी का भी डर बना रहता है। बारिश और अंधेरे में सड़क से गुजरना मुश्किल
गिरवा क्षेत्र के सलूंबर हाईवे पर डाकन कोटड़ा रोड की बदहाली की समस्या पोस्ट हुई है। क्षेत्रवासी कमलेश कुमार ने लिखा कि रोड की स्थिति खराब होने के कारण वाहनों को निकालने में भी परेशानी आ रही है। पैदल रास्ता पार करने की तो सोच भी नहीं सकते हैं। बारिश और रात के समय सड़क से गुजरना लोगों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। बच्चों और महिलाओं को अंधेरे से परेशानी
हिरण मगरी के एनएच 48 निवासी भुवनेश जोशी ने स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण हो रहे अंधेरे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस इलाके में अंधेरे के कारण चोरी और कई तरह की अनहोनी होने की डर बना रहता है। बच्चों और महिलाओं के लिए तो बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। क्षेत्र में सड़क जैसी मूलभूत सुविधा की कमी
शहर के कृष्णा विहार 2 में रहने वाले देवेंद्र सिंह राठौड़ ने खराब सड़क के बारे में पोस्ट किया है। देवेंद्र ने लिखा कि सड़क नहीं होने से कॉलोनी के लोगों को लंबे समय से परेशानी झेलने पड़ रही है। शहर का मुख्य हिस्सा होने के बाद भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा की कमी है। लोगों ने जल्द सड़क बनाने की मांग की है। पोस्ट के बाद सुधरी रोड लाइट
उदयपुर के मनोज नागदा ने चंद्रनगर, नाकोड़ा नगर से बिजली के पोल की लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि उनके घर के बाहर लगी मेन रोड की लाइट बीते एक सप्ताह से बंद है। बारिश के इस मौसम में जानवरों का डर रहता है। अंधेरे के कारण कॉलोनी के लोगों को काफी असुविधा हो रही है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद निगम के लाइनमैन ने लाइट ठीक कर दी है। घाटी की मंगरी में ठीक हुई रोड लाइट
उदयपुर शहर के सेंट्रल एरिया की घाटी की मंगरी क्षेत्र से राधे श्याम मेनारिया ने कुछ समय पहले रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि कॉलोनी के 2-3 पोल पर लाइटें खराब हो गई थी, जिसके कारण गली में अंधेरा हो रहा था। इस समस्या पर लाइनमैन ने मौके पर पहुंच कर समाधान कर दिया है। जालमसिंह बने 'पब्लिक के स्टार'
उदयपुर के सेंट्रल एरिया के रहने वाले राधेश्याम मेनारिया की समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने अपने घर के पास 3 रोड लाइट खराब होने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी, इस पर नगर निगम के लाइनमैन जालमसिंह ने समाधान करवाया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:उदयपुर में खराब रोड लाइट से जुड़ी दो समस्याओं का निपटारा, जेईएन राजकुमार बने ‘स्टार ऑफिसर’ 2.स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा की कार्रवाई:चित्रकूट नगर को मिली अंधेरे से मुक्ति, तो मल्ला तलाई में दूर हुई कचरे की समस्या 3.1 साल पुराने कचरे के ढेर से मिली राहत:उदयपुर नगर निगम ने कराई साफ-सफाई, खराब रोड लाइटें विभाग ने करवाईं दुरुस्त 4.बेसहारा पशुओं से बच्चों की सुरक्षा का सवाल:आजाद नगर में नाले का पानी जमा होने से बढ़ी दिक्कत, पुलन और राणा प्रताप नगर में समस्याओं का हुआ समाधान 5.हिरण मगरी में बंद रोड लाइट हुई दुरुस्त:सेक्टर 9 में भी अंधेरे से मिली राहत, जालम सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.रोड लाइट और पेयजल से जुड़ी समस्या हुई हल:सीवर लाइन के पास गड्ढे, स्ट्रीट लाइट और नाली के टूटे कवर से लोग परेशान 7.उदयपुर के बेदला से फतेहपुरा तक समस्याएं:कार्रवाई के बाद शहर की बदली रही तस्वीर, सुभाष शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.एकलव्य कॉलोनी में सीवर हुआ ठीक:रेबारियों का गुड़ा में जलभराव से मिली राहत, तो कुछ इलाकों में सालों से राहत का इंतजार 9.कृष्णापुरा में सड़क बनने से मिली राहत:रेबारियों का गुरहा में जलभराव दूर, हिरण मगरी, प्रताप नगर और बेदला में समस्याएं बाकी 10.उदयपुर के कृष्णापुरा में बनी सड़क:तारों से हटाई गई पेड़ की डालियां, शहर से सामने आईं कई समस्याओं का हुआ समाधान