झुंझुनूं. युवा कनेक्ट कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व शिक्षक। भास्कर न्यूज | झुंझुनूं राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर गुरुवार को सेठ नेतराम मगराज टीबड़ेवाला राजकीय महिला महाविद्यालय में युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं और एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद सुना। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के कार्यवाह प्राचार्य किशोर कुमार ने की। कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों कल्पना जानू, सुनीता कुमारी, जगदीश कुमार और प्रीतम सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक शशि प्रकाश ने छात्राओं को संबोधित किया। अंत में एनएसएस स्वयंसेविका वंशिका ने अपने विचार व्यक्त किए।