भास्कर न्यूज| जैसलमेर आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल, स्वीप नोडल अधिकारी व सीईओ यशार्थ शेखर तथा समन्वयक प्रमोद कुमार व्यास के निर्देशन में निजी स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि विशेष चुनाव अधिकारी रोहित वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि एसीईओ नरपतसिंह भाटी रहे। अध्यक्षता वीए सैमुअल ने की। मुख्य अतिथि ने मतदान की शपथ दिलाते हुए युवाओं से निर्भीक मतदान की अपील की। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, राष्ट्रभक्ति गीत, रंगोली व पोस्टर से संदेश दिया। छात्रा आराध्या व राजश्री ने कविता और कनिष्क भूतड़ा ने विचार रखे। स्वीप सदस्य मांगीलाल सोनी ने ऑनलाइन नाम जुड़वाने की जानकारी दी व कन्हैया सेवक ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जॉबी जोस, सोसम्मा सैमुअल, अब्राहम सैमुअल, कार्यक्रम समन्वयक योगिता बनर्जी, सह समन्वयक टीना पुरोहित, स्वीप के गोविंद गर्ग, कमाल खान व चंचल बल्लानी उपस्थित रहे। संचालन एलिजाबेथ जॉबी ने किया।