डूंगरपुर| पंचायतीराज चुनाव और दीपावली को देखते हुए डूंगरपुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। ऑपरेशन शिकंजा के तहत कोतवाली पुलिस ने शहर में तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने और बिना नंबर की स्पोर्ट्स व पावर बाइक चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई करते हुए 11 बाइक जब्त की हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और तेज रफ्तार, रैश ड्राइविंग व खतरनाक राइडिंग से बचें।