श्रीगंगानगर| जिले के 100वें स्थापना दिवस पर ‘पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं’ अभियान के तहत 1100 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। भारत विकास परिषद प्रताप शाखा, 48वीं बटालियन बीएसएफ, वृक्ष सखा के संयुक्त प्रयास से मियावाकी पद्धति पर यह मानव निर्मित वन तैयार किया गया। कार्यक्रम प्रभारी विश्व बंधु गुप्ता और सचिव रवि सोनी ने बताया कि शाखा हर साल पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करती है। कार्यक्रम में बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट सत्यनारायण मौजूद रहे। कोषाध्यक्ष संजीव सिंघल भी रहे। अनिल नैन, संजय बंसल, सुभाष ढींगरा, ताराचंद खत्री, वीरेंद्र अरोड़ा, श्याम सुंदर चांडक, सुशील बांठिया, धीरज लीला भी मौजूद रहे। बीएसएफ के कई अधिकारी और जवान भी कार्यक्रम में शामिल हुए।