डोला डूंगरी स्थित मां सच्चियाय मंदिर में भाषण प्रतियोगिता हुई। आयोजन मां सच्चियाय युवा परिषद, मां सच्चियाय मंदिर ट्रस्ट, कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि बाड़मेर नगर के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। तीन वर्गों से 90 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सहसंयोजक छगनलाल बोथरा ने बताया कि मोहनी देवी पत्नी मेवाराम बस्तीराम सिंघवी परिवार ने लाभ लिया। इस मौके पर सिंघवी परिवार की अनुमोदना हुई। लाभार्थी परिवार को स्मृति चिन्ह देकर परिषद ने अभिनंदन किया। संचालन नरेन्द्र श्रीश्रीमाल विनय ने किया। निर्णायक मीना वडेरा, छगनलाल बोथरा रहे। विभिन्न वर्गों के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार सिंघवी परिवार की ओर से दिए गए। कक्षा 3 से 5 में प्रथम चंचल मालू, द्वितीय दर्शना मेहता, तृतीय कार्तिक नागौरा रहे। कक्षा 6 से 8 में प्रथम मोक्षा सिंघवी, द्वितीय परी बोथरा, तृतीय एकता आचार्य रही। कक्षा 9 से ऊपर प्रथम नव्या सिंघवी, द्वितीय इशिता सिंघवी रही। विशेष सांत्वना पुरस्कार तेजल बोथरा, जतिन खींची, इशिता आचार्य, हार्दिक वडेरा को मिला। शेष सभी विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिए।