पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। चाणोद पंचायत के सात मतदान केंद्र पर 3342 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। इसी तरह अनोपपुरा पंचायत के तीन मतदान केंद्र पर 1637 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। बड़गांवडा पंचायत के चार मतदान केंद्र पर 1456 मतदाताओं ने वोट डाले। जोनल मजिस्ट्रेट मोहनलाल ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ ।