सीकर के रींगस में कोचिंग के केयर टेकर ने नाबालिग छात्रा से रेप किया। आरोपी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी छात्रा को होटल में ले गया था। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया- मामला 23 अप्रैल का है। आरोपी केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर कोचिंग परिसर से बाइक बरामद कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। नाबालिग छात्रा के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया- मार्च 2026 में बेटी का एडमिशन सीकर जिले की प्राइवेट कोचिंग में करवाया था। मेरी बच्ची एग्रीकल्चर जेट की पढ़ाई कर रही है। बेटी को माइग्रेन की प्रॉब्लम है। कई बार तो दर्द इतना ज्यादा होता है कि वह सहन भी नहीं कर पाती और उसे अस्पताल ले जाना पड़ता है। होटल नहीं चली तो तुम्हें बदनाम कर दूंगा पिता ने बताया- एडमिशन के बाद मार्च में ही एक बार सुबह बेटी के सिर में अचानक दर्द होने लगा। इस पर कोचिंग स्टाफ की महिला टीचर बेटी को हॉस्पिटल लेकर गई। टीचर के साथ केयरटेकर भी था। केयरटेकर ने मेडिकल पर बेटी की फोटो खींची। जब दोबारा बेटी को सिर दर्द हुआ, तो आरोपी फिर उसे मेडिकल पर लेकर गया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील हरकत करने की कोशिश की। जब बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने कहा, मेरे पास तुम्हारी न्यूड फोटो है, वो मैं तुम्हारे पिता को भेज दूंगा। अगर मेरे साथ होटल नहीं चली तो तुम्हें बदनाम कर दूंगा। टीचर ने केयरटेकर के साथ जाने के लिए कहा पिता ने बताया- उस दिन तो जैसे-तैसे बेटी अपनी कोचिंग पर आ गई। 23 अप्रैल की सुबह एक बार फिर बेटी को माइग्रेन का दर्द हुआ, तो महिला टीचर ने कहा- केयरटेकर के साथ चली जाओ, जो पहले आपके साथ गया था। कहा- यदि जाना है, तो उसी के साथ जाना होगा। तुम्हारी फोटो और वीडियो वायरल कर दूंगा शिकायत में बताया गया- इसके बाद बेटी आरोपी के साथ बाइक पर बैठकर हॉस्पिटल गई। अस्पताल में भीड़ थी। तब केयर टेकर ने कहा- यहां पर काफी ज्यादा भीड़ है। तुम्हें मैं मेडिकल से दवाई दिलवा दूंगा। लेकिन बेटी ने मना कर दिया और कहा कि वह इंतजार कर लेगी। इसके बावजूद वह युवक बेटी को अपने साथ बैठाकर होटल की तरफ लेकर गया। वहां ले जाकर कहा- ये मेरे दोस्त का होटल है। जब बेटी ने कहा- मुझे यहां पर क्यों लेकर आए हो? तब उस युवक ने कहा- तुम्हें आज तो मेरे साथ फिजिकल रिलेशन बनाना होगा, वरना मैं तुम्हारी फोटो और वीडियो वायरल कर दूंगा और तुम्हें जान से मार दूंगा।