चाणोद | चाणोद गांव में श्री जैन आई हॉस्पिटल फालना ने निशुल्क आंखों और दांतों की जांच व परामर्श शिविर लगाया। शिविर में डॉक्टर संजय बाठिया ने मरीजों का निशुल्क इलाज किया। उन्होंने आंखों से जुड़ी अलग-अलग बीमारियों के बारे में जानकारी दी। अस्पताल प्रबंधक संजय सैन ने बताया कि शिविर में 230 मरीजों की निशुल्क जांच हुई। इलाज भी निशुल्क किया गया। शिविर में भामाशाह रमेशकुमार सोनी, गणपतसिंह राजपुरोहित ने सहयोग किया।