सिरोही| आयुष मंत्रालय के तहत संचालित महाराव शेखाजी क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान बनी पार्क, जयपुर और नगर परिषद सिरोही के वार्ड नंबर 1 की पार्षद पूनम प्रजापत के प्रयास से बुधवार को निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगा। शिविर में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कुल 233 मरीजों को मुफ्त चिकित्सा परामर्श मिला। स्वास्थ्य जांच, आयुर्वेदिक दवाएं दी गईं। आयुर्वेद विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की। बीमारी के मुताबिक सलाह दी। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन की जांच भी मुफ्त हुई। लोगों को तुरंत रिपोर्ट मिली। शिविर में डॉ. रोहित शर्मा और डॉ. कमलेश सैनी ने स्वस्थ जीवनशैली पर बात की। उन्होंने हंसोंदक जल के पारंपरिक और वैज्ञानिक फायदे बताए। शरद ऋतुचर्या पर चर्चा हुई।