दलोट | पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया में अब तक कुल 26 नामांकन मिल चुके हैं। शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। अंतिम दिन नामांकन पत्र जमा कराने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने की संभावना है। दलोट तहसीलदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को नामांकन जमा कराने का अंतिम अवसर रहेगा। प्रशासन ने प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रखने के लिए व्यवस्थाएं की हैं। तहसीलदार कार्यालय के बाहर पुलिस जाब्ता तैनात रहा। अधिकारी निगरानी में लगे रहे। तहसीलदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच होगी।