टोंक| राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय टोंक से उदयपुर के लिए 28 गाइड का चयन हुआ है। सीओ स्काउट सुरेन्द्र मेहरड़ा ने बताया कि 28 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय राष्ट्रपति अवॉर्ड जांच शिविर उदयपुर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें टोंक से 28 गाइड ने भाग लिया है। राउमावि बनस्थली, कठमाणा, एसवीजीएमएस टोडा, रा उ मा वि देवड़ावास, गार्गी ओपन टीम टोंक से गाइड पहुंची है। मेहरड़ा ने बताया कि स्काउट गाइड में राष्ट्रपति अवॉर्ड सबसे बड़ा अवॉर्ड है। स्काउट गाइड में रहकर बालक का सर्वांगीण विकास होता हैं।