लक्ष्मणगढ़ में खीरवा के शहजादा स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में बुधवार को 35वीं ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मैच बगड़िया का बास और पालड़ी के बीच खेला गया, जिसमें पालड़ी की टीम विजेता रही। अन्य मुकाबलों में खीरवा बी ने बिड़ौदी छोटी, पनलावा ने बठोठ और थोरासी ने यालसर को हराया। अंडर-19 वर्ग में खीरवा और पूनिया का बास के बीच हुए मुकाबले में पूनिया का बास की टीम विजेता रही। खीरवा निवासी एनआईसी प्रशिक्षक हवलदार अकरम पठान ने बताया कि 31 अक्टूबर से रात्रिकालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी शुरू होगी, जिसमें 25 टीमें भाग लेंगी। इनमें शेखावाटी क्षेत्र के साथ सेना और दूसरे क्षेत्रों की टीमें भी शामिल होंगी। फुटबॉल प्रशिक्षक अब्दुल खालिद के सानिध्य में ग्रामीणों की ओर से प्रतियोगिता करवाई जा रही है। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता हरलाल धायल ने की। मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा थे। विशिष्ट अतिथियों में फुटबॉल प्रशिक्षक प्रकाश जांगिड़, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद साहिद, पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सैनी, जुगल किशोर, विकास धायल और नूआं के सूबेदार अनीस खान शामिल रहे। विजेता टीम के खिलाड़ी।