बूसी| कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में पंचायत राज के पहले चरण के चुनाव गुरुवार को हुए। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। मतदान शाम 6 बजे शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। बूसी कस्बे में मतदान को लेकर युवा, बुजुर्ग बड़ी संख्या में वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंचे। शांतिपूर्ण मतदान करवाने बूथों पर पुलिस जाप्ता तैनात रहा। बूसी पंचायत में 5777 मतदाता है। इनमें से 2998 वोट पड़े। मतदान प्रतिशत 51.89% रहा।