जैसलमेर | पोकरण नगर पालिका आम चुनाव 2026 के तहत वार्ड पार्षदों के लिए 11 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान अधिकारियों, जोनल व एरिया मजिस्ट्रेट का अंतिम प्रशिक्षण 10 सितंबर को सुबह 8 बजे से एसबीके राजकीय महाविद्यालय जैसलमेर में आयोजित होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने आदेश जारी कर प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों की रवानगी से पूर्व चुनाव सामग्री वितरण के लिए 6 काउंटर स्थापित कर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए हैं। काउंटर संख्या 1 पर बैग, लिफाफे, मतदाता रजिस्टर, अमिट स्याही, अभ्यर्थियों की सूची व पीठासीन डायरी का वितरण होगा, जिसके प्रभारी जिला रसद अधिकारी व तहसीलदार होंगे।