पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में 22 अक्टूबर को पंचायत समिति शेरगढ़ और चाबा के 30 वार्डों में मतदान होगा। शेरगढ़ में 38 और चाबा में 45 प्रत्याशी पंचायत समिति सदस्य के लिए मैदान में हैं। दोनों क्षेत्रों में जिला परिषद के चार वार्डों के लिए भी मतदान होगा। शेरगढ़ के रिटर्निंग अधिकारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि 52 मतदान केंद्रों पर 42,064 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 22,207 पुरुष और 19,857 महिलाएं हैं। 24 क्रिटिकल केंद्रों की वीडियोग्राफी होगी। पुष्पा सिसोदिया को एरिया मजिस्ट्रेट और 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिला परिषद वार्ड 5 में तीन और वार्ड 7 में दो प्रत्याशी हैं। चाबा के रिटर्निंग अधिकारी ईश्वरलाल सोलंकी के अनुसार, 57 मतदान केंद्रों पर 39,444 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 21,039 पुरुष और 18,405 महिलाएं हैं। 28 बूथ क्रिटिकल हैं, जबकि 14 केंद्रों पर वीडियोग्राफी होगी। यहां 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिला परिषद वार्ड 5 में तीन और वार्ड 6 में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। बुधवार सुबह 9 बजे जोधपुर से मतदान दल रवाना होंगे। सरपंच चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को नामांकन, इसी दिन नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न आवंटन और 24 अक्टूबर को मतदान होगा। भास्कर न्यूज | बिलाड़ा पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में 442 ग्राम पंचायतों के 1270 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराने के लिए 1406 मतदान दल और 495 रिटर्निंग अधिकारी निर्धारित किए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कुल 7525 कार्मिकों की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), जोधपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन की उपस्थिति में मतदान दलों एवं रिटर्निंग अधिकारियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन के तहत जिले की 17 पंस में निर्वाचन कार्यों के लिए कार्मिकों का आवंटन किया गया। निर्धारित 1406 मतदान दलों में 1270 सक्रिय और 136 आरक्षित दल शामिल हैं। 495 रिटर्निंग अधिकारियों में 442 सक्रिय, 53 आरक्षित अधिकारी निर्धारित किए हैं।