भीलवाड़ा | अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन से संबद्ध जैन श्वेतांबर सोशल रॉयल ग्रुप, भीलवाड़ा ने डांडिया उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान रीजन अध्यक्ष ज्योति विश्वास सांखला ने माताजी की आरती के साथ किया। इसके बाद अध्यक्ष मुकेश सरोज सिसोदिया और संरक्षक राजेंद्र प्रीति गूगलिया ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में 80 से अधिक दंपतियों ने परिवार सहित भाग लिया और डांडिया रास किया। बेस्ट डांस, ड्रेस, हेयरस्टाइल और कपल श्रेणियों में पुरस्कार रखे गए। निर्णायक प्रिया पारख ने विजेताओं की घोषणा की। सामूहिक खेल भी कराए गए।