अरावली पहाड़ी की गुफा में स्थित कोटड़ा माता मंदिर परिसर में मेला भरा। दूरदराज के गांवों, शहरों से भक्त पहुंचे। मंदिर परिसर में दिनभर भीड़ नजर आई। कंटालिया से बावरी समाज 111 फीट लंबी ध्वजा लेकर मंदिर पहुंचा। ध्वजा डीजे के साथ लाई गई। भक्त नृत्य करते रहे। मंगलगीत गाते रहे। मेले में दुकानों पर भीड़ रही। मेलार्थियों ने जमकर खरीदारी की। चुनी देवी पत्नी विजयसिंह रावत सड़क मालिया ने महाप्रसादी का आयोजन किया। इससे पूर्व भजन संध्या हुई। कलाकारों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी।