करौली | शहर में करीब 19 साल बाद रावण दहन की परंपरा फिर से शुरू हुई। मंगलवार रात दशहरे पर नगर परिषद के आयोजन में राजकीय महाविद्यालय के पीछे मैदान में 41 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा। पुतला फतेहपुर के कारीगर सोनू और उनकी टीम ने त्रिलोक चन्द्र माथुर स्टेडियम में तैयार किया। निर्माण पर करीब एक लाख रुपये खर्च हुए। नगर परिषद आयुक्त कालूराम और सभापति सुनील सैनी के अनुसार, पहले दहन स्टेडियम में होता था।