अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने लंबे समय से खराब सड़क, पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं होने, स्ट्रीट लाइट बंद रहने और खाली प्लॉट में पेड़-पौधे उगने जैसी समस्याएं पोस्ट की हैं। वहीं, भास्कर समाधान के जरिए सामने आई समस्याओं पर जिम्मेदारों की ओर से कार्रवाई भी की गई है और लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... पूर्व पार्षद नरेंद्र तुनवाल बने आज के 'पब्लिक के स्टार' महादेव नगर से दीपिका ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके घर के सामने एक बड़ा नाला है, जिसकी कई दिनों से सफाई नहीं हुई है। नाले की सफाई नहीं होने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या भास्कर समाधान के जरिए सामने आने के बाद पूर्व पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने मामले में पहल करते हुए नाले की सफाई करवा दी। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। लोगों की समस्या का समाधान करवाने के लिए आज के हमारे 'पब्लिक स्टार' पूर्व पार्षद नरेंद्र तुनवाल हैं। डिवाइडर पर बड़े पौधों से रास्ता देखने में परेशानी, समस्या का समाधान हर्ष विहार कॉलोनी से करण कटारिया ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि जयपुर रोड पर डिवाइडर के ऊपर लगे पौधे काफी बड़े हो गए हैं। पौधों के बढ़ जाने के कारण सड़क पर आने-जाने वाले वाहन कई बार दिखाई नहीं देते थे, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित स्तर पर कार्रवाई कर पौधों की समस्या का समाधान करवा दिया गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... दरगाह बाईपास रोड की सात साल से हालत खराब दरगाह बाईपास रोड, अजमेर से अमान खान ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पिछले सात साल से सड़क की हालत खराब है। लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण स्थानीय लोगों और सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमान खान ने सड़क की मरम्मत करवाकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। पाइपलाइन डालने के बाद सड़क खोदी हुई छोड़ी माधव कॉलोनी से प्रफुल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पाइपलाइन डालने के बाद सड़क खुदी हुई ही है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। शिव मंदिर चौक पर 15 दिन से बंद है रोड लाइट शिव मंदिर चौक से लोकेंद्र कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि रोड लाइट पिछले 15 दिनों से बंद पड़ी हुई है। रात के समय लाइट बंद रहने से सड़क पर अंधेरा रहता है और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोकेंद्र कुमार ने बंद रोड लाइट को जल्द चालू करवाने की मांग की है। खाली प्लॉट में उगे पेड़ों से जीव-जंतुओं का डर सुभाष नगर रोड, विज्ञान नगर से सुरेंद्र मिश्रा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में खाली प्लॉट में काफी पेड़-पौधे उग गए हैं। लंबे समय से खाली पड़े प्लॉट में पेड़-पौधे बढ़ जाने से वहां जीव-जंतुओं के आने का डर बना हुआ है। इससे आसपास रहने वाले लोगों में भी चिंता है। सुरेंद्र मिश्रा ने खाली प्लॉट की सफाई करवाकर उगे पेड़-पौधों को हटाने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:क्रिश्चियनगंज पुलिया की टूटी रोड और क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइपलाइन की समस्या का हुआ निपटारा, जेईएन प्रतिभा बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 2.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 3.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 4. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 5.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 6.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 7.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 8.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 9.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 10.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप