त्योहारी सीजन के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग ने अजमेर में कोल्ड स्टोरेज में रखे 920 किलो काजू सीज करने की कार्रवाई की। इसके जांच के लिए दो नमूने भी लिए। साथ ही घी व टमाटर केचप का एक-एक नमूना लिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। शुद्ध आहार-मिलावट पर वार के तहत कार्रवाई सीएमएचओ ज्योत्सना रंगा ने बताया- अजमेर जिले में शुद्ध आहार-मिलावट पर वार के तहत आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंडी स्थित रविवार शाम को कोल्ड स्टोरेज में रखे मेड़ता ट्रेडर्स एवं राजेश ड्राई फ्रूट के 920 किलो काजू जब्त किए है। इन काजू के दो सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही शर्मा इंटरप्राइजेज से रत्नागिरी घी व खंडेलवाल डिस्ट्रीब्यूटर से टमाटर केचप का एक-एक नमूना लिया गया | इन सैंपलों को लैब टेस्ट के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय मोयल, आनंद चौधरी, राजेंद्र शर्मा, प्रदीप यादव व सहायक राजकुमार इंदौरिया शामिल रहे।