अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… सुभाष नगर: रोड लाइट्स बंद, सुनवाई भी नहीं सुभाष नगर की अशोक विहार कॉलोनी की गली नंबर 2, नारीशाला के पास से अरुण भारद्वाज ने लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि काफी समय से हमारी गली में रोड लाइट्स खराब हैं। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ। वैशाली नगर: एक महीने से चौपाटी में लाइट चौपट अजमेर शहर की श्री करणी विहार कॉलोनी, वैशाली नगर से रविन्द्र राजपुरोहित ने अजमेर चौपाटी पर लाइट बंद होने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि चौपाटी पर बीते एक महीने से लाइट्स बंद हैं। इससे पूरे एरिया में अंधेरा रहने से बहुत असुविधा हो रही है। हरिभाऊ उपध्याय नगर: मूलभूत सुविधाओं को तरसे लोग यूआईटी कॉलोनी, हरिभाऊ उपाध्याय नगर से ज्योत्सना शर्मा ने कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की कमी बताते हुए पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारी कॉलोनी शंभू नगर में सड़के टूटी हुई हैं। नालियां मलबे से अटी पड़ी हैं। वार्ड 2 और 3 दोनों लगते हैं इसकॉलोनी में लेकिन किसी भी पार्षद ने काम नहीं करवाया। बच्चों के पार्क बदहाल हैं। सफाई कर्मचारी नहीं आते न ही नियमित रूप से कचरा उठता है। अशोक विहार: सरकारी हैंडपंप एक महीने से खराब शहर के सुभाष नगर में अशोक विहार कॉलोनी की गली नंबर 2 से अरुण भारद्वाज ने खराब नल की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि लंबे समय से हमारी गली में लगा सरकारी हैंडपंप खराब पड़ा है। एक महीने से ज्यादा समय हो गया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इसका समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… एकता नगर: समस्या पोस्ट होने के बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू शहर के एकता नगर कॉलोनी से जगदीश चंद ने समस्या पोस्ट की थी कि गली नंबर 1 में पिछले दो माह से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट चालू कर दी। इससे रात के समय गली में रोशनी होने से लोगों को राहत मिली और आवागमन आसान हुआ। हरिभाऊ नगर: एक्सईएन राकेश गहलोत बनें 'स्टार ऑफिसर' शहर के पुष्कर रोड पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर एक्सटेंशन में बने खेल मैदान की समस्या चेतन ने पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि एचबीयू एक्सटेंशन का खेल मैदान यों तो बंद पड़ा है लेकिन इसकी फ्लड लाइट्स अब भी चालू रहती हैं। जबकि बाहर रोड और गलियों की लाइट्स बंद हैं। इससे राहगीरों को अंधेरे के कारण काफी परेशानी होती है। समस्या पोस्ट होने के बाद एक्सईएन राकेश गहलोत ने इस समस्या का समाधान करवा दिया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 2.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 3. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 4.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 5. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 6.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 7.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 9.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं 10. शंकर नगर में चार दिन बाद जली रोड लाइट:स्ट्रीट लाइट, कचरा डिपो और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आईं