अजमेर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने बंद स्ट्रीट लाइटों और खाली प्लॉट में उगी झाड़ियों जैसी समस्याओं को ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर जिम्मेदार विभागों का ध्यान आकर्षित किया है। वहीं, कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। माकड़वाली रोड पर बारिश का पानी जमा होने की समस्या दूर करवाई गई, जबकि जेपी नगर में खाली प्लॉट की सफाई करवाई गई। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को मिली राहत... मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक रमेश चौधरी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' माकरवाली रोड, शांतिपुरा से रमेश चंद ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले दो साल से बारिश का पानी जमा हो रहा है। वहां पानी की निकासी के लिए नाला भी नहीं है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक रमेश चौधरी ने इसका समाधान करवाया। समस्या का समाधान करवाने के लिए रमेश चौधरी को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। जेपी नगर में खाली प्लॉट की सफाई कर दूर की समस्या जेपी नगर, सेक्टर-3 से संतोष सोनी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके घर के पास स्थित खाली प्लॉट में पेड़-पौधे और झाड़ियां उग गई हैं। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद प्लॉट की सफाई करवाकर समस्या का समाधान कर दिया गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... हाथीखेड़ा में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात में छाया रहता है अंधेरा हाथीखेड़ा से मुकेश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। इस वजह से रात के समय इलाके में अंधेरा रहता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। रात में लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें लगवाना जरूरी है। नई केसरी कॉलोनी में चार महीने से बंद पड़ी है गली की लाइट नई केसरी कॉलोनी से भगवान प्रसाद शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी गली की स्ट्रीट लाइट पिछले चार महीने से बंद पड़ी है। इसके कारण रात के समय लोगों को अंधेरे में आवागमन करना पड़ता है। लोगों को राहत देने के लिए बंद लाइट को जल्द ठीक करवाने की जरूरत है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. ‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:12 महीनों से दिन–रात जल रही रोड लाइट, सड़क पर उगी झाड़ियां, हादसे का डर 2.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 3.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 4. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 5.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 6. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 7.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 8.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 10.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं