अजमेर में सफाई और नालियों की समस्या से लोग परेशान हैं। अरावली विहार कॉलोनी के ब्लॉक बी में नियमित सफाई नहीं हो रही, वहीं माकरवाली रोड के वार्ड 74 में नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं। दूसरी ओर, जीवन दीप कॉलोनी में सीवरेज लीकेज और माकरवाली रोड पर पाइपलाइन लीकेज की समस्या का समाधान करवाया गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन सांवरलाल जाट बने 'स्टार ऑफिसर' माकरवाली रोड से महेंद्र कोठारी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र में पाइपलाइन में लीकेज होने से सड़क पर पानी जमा हो रहा है। पानी जमा रहने के कारण सड़क भी टूट गई थी। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद जेईएन सांवरलाल जाट ने इसका समाधान करवाया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए जेईएन सांवरलाल जाट को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। जीवन दीप कॉलोनी में सीवरेज लीकेज की समस्या दूर अभियंता नगर की जीवन दीप कॉलोनी से निर्मला गुरनानी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में बार-बार सीवरेज लीकेज हो रहा है। इससे सड़क पर पानी जमा हो जाता था और लोगों को परेशानी होती थी। अब इस समस्या का समाधान करवा दिया गया है। सीवरेज लीकेज बंद होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान का इंतजार... अरावली विहार कॉलोनी के ब्लॉक बी में नियमित सफाई नहीं अरावली विहार कॉलोनी से अनिल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि ब्लॉक बी में नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। इसके कारण क्षेत्र में काफी गंदगी फैल रही है। सफाई नहीं होने से जगह-जगह कचरा जमा हो रहा है और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों को नियमित सफाई होने का इंतजार है। माकरवाली रोड के वार्ड 74 में नालियां कचरे से अटी माकरवाली रोड, ब्लॉक बी से डॉ. महेंद्र ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड 74 में नालियां जाम पड़ी हैं। इनमें कचरा जमा रहने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नालियों में गंदगी जमा होने के कारण पानी की निकासी में भी परेशानी हो सकती है। क्षेत्र के लोगों को इस समस्या के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. ‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:सैटेलाइट अस्पताल के दवा काउंटर पर बुजुर्ग परेशान, अधूरा निर्माण कार्य बना समस्या 2.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 3.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 4. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 5.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 6. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 7.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 8.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 10.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं