अजमेर में पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान हुआ। अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की एक ग्राम पंचायत नांद के अलावा सावर, पीसांगन, श्रीनगर, सरवाड़, केकड़ी की सभी ग्राम पंचायत में वोटिंग हुई। अजमेर का 62.49 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर युवाओं से लेकर बुजुर्ग वोटर भी बड़ी संख्या में पहुंचे। सावर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कालेड़ा कंवर जी में 70 साल की बुजुर्ग अपने पोते के साथ वोट देने पहुंची। वहीं केकड़ी के जूनिया व्हील चेयर पर बुजुर्ग महिला वोटर को लाया गया। वोटिंग को लेकर पोलिंग बूथों पर पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। जिला परिषद की 33 सीटों पर कुल 92 उम्मीदवार मैदान में अजमेर जिला परिषद की 33 सीटों पर कुल 92 उम्मीदवार हैं। वहीं जिले की पंचायत समिति की 82 सीटों पर 259 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हैं। पहले चरण में अजमेर जिला परिषद की केवल 15 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। वहीं पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण में केवल 1 वार्ड में चुनाव है। सरपंच व पंच पदों के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा। इसी दिन रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। मतदान प्रतिशत - फाइनल मतदान प्रतिशत…टाइम वाइज देखिए- चुनाव की PHOTOS पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….