अजमेर में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए आज शाम छह बजे तक वोटिंग हुई। अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की नांद के अलावा 25 ग्राम पंचायत और सिलोरा, बड़ल्या, अराई, भिनाय पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायत शामिल थी। करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान किशनगढ़ की सिलोरा पंचायत समिति में पाटन गांव में मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर बूथ के बाहर हंगामा कर दिया। ऐसे में वोटिंग नहीं हुई। पुलिस व प्रशासन सहित नेताओं ने दिनभर समझाइश की लेकिन वे माने नहीं। अजमेर के दो बूथ पर मशीन खराब हो गई। जो आधे घंटे बाद बदली गई। वहीं, नदी प्रथम गांव में सुबह पहले एक घंटे तक कोई मतदाता नहीं पहुंचे। दरअसल, अजमेर जिला परिषद के दूसरे चरण में 18 सीटों पर चुनाव है। वहीं, 5 पंचायत समितियों में 98 सदस्य पद के लिए 287 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। दूसरे चरण में 5 लाख 10 हजार 56 वोटर मतदान कर रहे हैं। सरपंच व पंच पदों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा। इसी दिन रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। वोटिंग प्रतिशत… दूसरे चरण में वोटिंग का अपडेट… अजमेर जिला परिषद में 92 प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव बता दें कि अजमेर जिला परिषद के 33 सदस्यों के लिए 92 प्रत्याशी है। अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नांद में पहले चरण में चुनाव हुए थे। ऐसे में अजमेर ग्रामीण व बड़ल्या के एक-एक पंचायत समिति सदस्य के लिए वोटिंग पहले ही हो गई। ऐसे में आज 96 वार्ड सदस्यों के लिए वोटिंग हो रही है।