अजमेर में पंचायत चुनाव में इस बार पिछली बार से मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा। इसका कारण ग्रामीण क्षेत्र में महिला-पुरुषों के साथ बुजुर्ग-दिव्यांग में भी इस बार ज्यादा उत्साह देखा गया। जिला परिषद के 15 वार्ड, अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की एक ग्राम पंचायत नांद के अलावा सावर, पीसांगन, श्रीनगर, सरवाड़, केकड़ी की सभी ग्राम पंचायत में वोटिंग हुई। सुबह से मतदान प्रतिशत अच्छा रहा और दिन में इसमें और बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सावर पंचायत समिति में हुई, जो 8.5 प्रतिशत है। वहीं सबसे कम बढ़त पीसांगन में रही, जो 1.11% रही। मतदान प्रतिशत - एक नजर पिछले चुनाव की स्थिति….