अजमेर में आम लोगों की जरूरतों से जुड़ी सड़क, बिजली, पानी, सफाई और कचरा प्रबंधन जैसी सुविधाएं हाशिये पर खड़ी हैं। शहर के अधिकतर वार्ड इन्हीं समस्याओं से जूझ रहे हैं। लोग ‘भास्कर समाधान’ पर अपने इलाके की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील कर रहे हैं। लोगों की भेजी पोस्ट में विभागों के दावों के उलट हकीकत नजर आती है। एक यूजर ने मखुपुरा में कुछ दिन की बारिश में ही सड़क की जर्जर हालत की फोटो हमें भेजी है। वहीं एक अन्य यूजर ने दरगाह बाजार से फोटो शेयर कर पेड़ों की टहनियों के बिजली के तारों में उलझने की परेशानी भेजी है। एक अन्य पोस्ट में यूजर ने गली में कीचड़ और जाम नालियों की समस्या का मुद्दा उठाया है। शहर के अलग–अलग वार्ड और इलाकों से मिलीं इन समस्याओं में आम आदमी के रोज के संघर्ष की एक झलक भर है। हालांकि ‘भास्कर समाधान’ पर इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर अधिकारियों ने कई मामलों में समाधान भी करवाए हैं। अजमेर से आईं ऐसी ही कुछ समस्याओं और उनके समाधानों पर एक नजर.. बारिश से सड़क पर बना गड्ढा अजमेर के मखुपुरा से भरत गुर्जर ने टूटी रोड की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि नसीराबाद रोड, पटेल कॉलोनी क्षेत्र में बारिश के बाद सड़क पर बहुत बड़ा गड्ढा हो गया है। रोड़ी–गिट्टी सड़क पर फैली होने से दोपहिया वाहन स्लिप हो रहे हैं। अंधेरे में कार और बाइक भी इस गड्ढे में फंस जाते हैं। इसका जल्द समाधान करें। बिजली तारों में उलझ रहीं शाखें अजमेर के नया बाजार रोड, दरगाह बाजार से विनीत सक्सेना ने बिजली के तारों में हरे पेड़ों की शाखों के उलझने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि जीपीओ के पीछे गणगौर चूड़ी वाले की गली की पुरानी मंडी में पेड़ों की टहनियां और शाखें बिजली के तारों में उलझी हुई हैं। इनकी छंटाई कर अर्थिंग और करंट आने की समस्या से राहत दिलाएं। गली में फैलती गंदगी से लोग परेशान लवलेश भाटी ने बिहारी गंज से जाम नालियों और सड़क की वजह से चोक हुए ड्रेनेज सिस्टम की परेशानी हमें शेयर की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की गली नंबर 4 में सड़क किनारे बनी नालियों के जाम होने और ड्रेनेज सिस्टम चोक होने से हर साल बारिश में गली कीचड़ और मलबे से भर जाती है। इससे गली से आना–जाना मुश्किल हो जाता है। एक महीने से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट अजमेर के आर्य नगर से हेमंत राजावत ने एक महीने से बंद पड़ी गली की रोड लाइट की समस्या हमें पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि एक महीने से गली के लोग अंधेरे में आने–जाने को मजबूर हैं। लाइनमैन को जब भी इसे ठीक करने के लिए कहते हैं वो टाल जाते हैं। कई बार फोन कर चुके लेकिन नया तार डालना पड़ेगा यह कहकर समाधान नहीं हो रहा है। आइए अब एक नजर उन समाधानों पर भी डालें, जो विभागीय अधिकारियों ने करवाए हैं.. खराब स्ट्रीट लाइट हुई ठीक अजमेर के वी.पी.भट्ट ने हरिभाऊ उपाध्याय नगर से खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि कॉलोनी के ए ब्लॉक के मुख्य पार्क में स्ट्रीट लाइट काफी समय से खराब पड़ी है। इस समस्या के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने स्ट्रीट लाइट ठीक करवा कॉलोनीवासियों को अंधेरे से राहत दी है। एईएन कन्हैया बने 'स्टार ऑफिसर' अजमेर जलदाय विभाग के एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ ने प्रवीण कुमार कन्दोई की पानी से जुड़ी समस्या का समाधान करवाया है। नाला बाजार रोड, सरावगी मोहल्ला से प्रवीण ने तीन दिन से पानी न आने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि हमारे एरिया की पाइपलाइन भी बहुत पुरानी है जो आए दिन खराब हो जाती है। इस पर एक्शन लेते हुए विभाग के एईएन कन्हैयालाल ने एरिया में पानी की सप्लाई सुचारु करवा दी है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 2.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 4.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 5.अजमेर में 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 6.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 7.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर