राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर में बुधवार दोपहर 50 मिनट में 80 एमएम बारिश हुई। अलवर में मूसलाधार बारिश के कारण बाजार में सड़कें डूब गईं। जिला हॉस्पिटल परिसर में पानी भर गया, जिससे मरीजों के परिजनों को आने-जाने में परेशानी हुई। अलवर शहर के पास तूलेड़ा सरकारी स्कूल में पानी घुस गया। भरतपुर जिले के नदबई में सुबह करीब 5 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ। लगातार बारिश से रेलवे स्टेशन रोड सहित कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। बयाना के इमलिया कुंड और शेरगढ़ गांव की पहाड़ियों पर झरने बहने लग गए। इससे पहले मंगलवार को डूंगरपुर, अजमेर, बांसवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, नागौर समेत कई जिलों में 1 से 3 इंच तक बरसात हुई। आज 2 जिलों को छोड़कर पूरे राजस्थान में तेज बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में बना डिप्रेशन 8 जुलाई से कमजोर होने की संभावना है। वहीं, 11 जुलाई से राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। राजस्थान में मानसून के बड़े अपडेट्स जयपुर, अलवर जिलों में सुबह से बारिश: एनसीआर एरिया में बुधवार सुबह से बारिश हो रही है। अलवर में लगातार दूसरे दिन हो रही बारिश के कारण शहर के हालात बिगड़ गए। कई बाजारों में 2 फीट से ज्यादा पानी जमा हो गया। जिले के तापमान में भी दो डिग्री तक की गिरावट हुई। जयपुर के भी चौमूं व दूसरे ग्रामीण एरिया में सुबह रुक-रुककर बरसात हुई। 24 घंटे में डूंगरपुर में सबसे ज्यादा बारिश: पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात डूंगरपुर के वेंजा में 70MM, ओबरी में 51, धम्बोला में 34, देवल में 32 में रिकॉर्ड की गई। वहीं, अलवर के पास नीमराणा में 52, प्रतापगढ़ के अरनोद में 21, छोटी सादड़ी में 22, सुहागपुरा में 20 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा सवाई माधोपुर, दौसा, भरतपुर, अजमेर, बांसवाड़ा में भी दो इंच तक पानी बरसा। राजस्थान के अन्य जिलों में हल्की बारिश रिकॉर्ड हुई। राजस्थान में बारिश की PHOTOS… पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…