अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। अलग-अलग इलाकों से लोगों ने स्ट्रीट लाइट बंद होने, कचरा जमा होने, सफाई कर्मचारी नहीं आने और पोल पर लाइट नहीं लगाए जाने जैसी समस्याएं पोस्ट की हैं। वहीं, भास्कर समाधान के जरिए सामने आई कुछ समस्याओं पर कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत भी मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एक्सईएन राकेश गहलोत बने आज के 'स्टार ऑफिसर' सिसोदिया कॉलोनी से प्रेम राज कनवारिया ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। लंबे समय से लाइट बंद होने के कारण रात के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या भास्कर समाधान के जरिए सामने आने के बाद एक्सईएन राकेश गहलोत ने मामले में संज्ञान लेते हुए स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान करवा दिया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। वार्ड 48 में चार दिन से बंद रोड लाइट हुई ठीक प्रकाश रोड से चंद्र प्रकाश ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड नंबर 48, शंकर नगर में रोड लाइट चार दिन से बंद थी। लाइट बंद होने से रात के समय लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए रोड लाइट को दुरुस्त करवा दिया गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... बिहारी गंज रोड की गली में पांच दिन से बंद है स्ट्रीट लाइट बिहारी गंज रोड से अलका शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी गली में पिछले पांच दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है। रात के समय लाइट नहीं होने से गली में अंधेरा रहता है और स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। अलका शर्मा ने बंद स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। कचरा डिपो हटाने के बाद नहीं लगाया नया डिपो, जमा हो रहा कचरा आदर्श नगर से सुधीर शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कचरा डिपो हटाने के बाद अभी तक नया डिपो नहीं लगाया गया है। इसके कारण लोग कचरा इधर-उधर डाल रहे हैं और क्षेत्र में कचरा जमा हो गया है। इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सुधीर शर्मा ने क्षेत्र में नया कचरा डिपो लगवाने और जमा कचरा हटवाने की मांग की है। आम का तालाब में पोल लगा, लेकिन अब तक नहीं लगी लाइट विष्णु पथ, आम का तालाब से सत्यप्रकाश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में लाइट का पोल काफी समय से लगा हुआ है, लेकिन उस पर अभी तक लाइट नहीं लगाई गई है। पोल होने के बावजूद प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से रात में क्षेत्र में अंधेरा रहता है। सत्यप्रकाश ने पोल पर जल्द लाइट लगवाने की मांग की है। अजय नगर में 15 दिन से नहीं आ रहा सफाई कर्मचारी साईं बाबा मार्ग से कमलेश इसरानी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि अजय नगर में पिछले 15 दिनों से कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं आ रहा है। नियमित सफाई नहीं होने से क्षेत्र में गंदगी जमा होने की समस्या बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कमलेश इसरानी ने नियमित सफाई कर्मचारी भेजने और क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.नरेंद्र तुनवाल बने आज के 'पब्लिक के स्टार':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सफाई और खाली प्लॉट में उगी झाड़ियों की समस्याएं पहुंचीं प्रशासन तक 2.‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:क्रिश्चियनगंज पुलिया की टूटी रोड और क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइपलाइन की समस्या का हुआ निपटारा, जेईएन प्रतिभा बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 3.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 4.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 5. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 6.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 7.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 8.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 10.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर'