अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ से लोगों को अब उनकी समस्याओं के रियल टाइम समाधान मिल रहे हैं। समस्या पोस्ट होने के साथ ही उस पर कार्रवाई शुरू हो जाती है जिसे एप के जरिये मॉनिटर भी कर सकते हैं। अजमेर में आज कुछ पुरानी समस्याओं के अपेक्षित हल मिले हैं। इनमें टहनियों के बिजली के तारों में उलझने से खराब हो रही रोड लाइट्स और लो पॉवर की शिकायत का त्वरित समाधान शामिल है। इसके अलावा 15 दिन से खराब पड़ी रोड लाइट फिर से रोशन हो गई है। ऐसी ही अन्य समस्याओं के समाधान भी विभाग की ओर से करवाए जा रहे हें। पहले एक नजर डालते हैं उन समाधानों पर जिससे लोगों को तुरंत राहत मिली… लक्ष्मीकांत शर्मा बने 'पब्लिक के स्टार' अजमेर के तेजाजी नगर, रसूलपुरा रोड से गौरव शर्मा ने लो वॉल्टेज की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि एरिया में लगातार लो वॉल्टेज की समस्या बनी हुई है। टाटा पॉवर के अधिकारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। इस समस्या पर एक्शन लेते हुए टाटा पॉवर के पीआरओ लक्ष्मीकांत शर्मा ने समस्या का समाधान करवा दिया है। उन्होंने शिकायतकर्ता की पोस्ट पर इसकी जानकारी भी शेयर की। विलायती बबूल की परेशानी हुई खत्म अजमेर के वार्ड 62, घुघरा घाटी, अजमेर रोड से राधा मोहन सेन ने विलायती बबूल के बिजली के तारों में उलझने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि उनके घर के पास लगे इस बबूल की डालियां आंधी–बारिश में बिजली के तारों में स्पार्किंग की वजह बनती हैं। वार्ड पार्षद नरेन्द्र तुनवाल ने बबूल की छंटाई करवाकर समाधान करवा दिया है। 15 दिन से खराब स्ट्रीट लाइट्स हुईं दुरुस्त अजमेर के वार्ड 54 से अशोक गोयर ने खराब स्ट्रीट लाइट्स की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि बीते 15 दिनों से कई बार इस समस्या की जानकारी ‘भास्कर समाधान’ के जरिये जिम्मेदारों तक पहुंचा चुका हूं लेकिन समाधान नहीं हो रहा। इस पर एक्शन लेते हुए संबंधित विभाग ने शक्ति नगर, आम का तालाब के पास लगी इस लाइट को ठीक कर दिया। अब गली में फिर से रोशनी हो गई है जिससे लोगों को अंधेरे में आने-जाने की समस्या से निजात मिली है। टूटी दीवार को फिर से बनाया अजमेर के अनुपम नगर रोड, पुलिस लाइंस से योगेश महावर ने टूटी दीवार की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि नाले की सफाई के लिए इस दीवार को तोड़ा गया था। लेकिन काम पूरा होने के बाद उसे वापस नहीं बनाया गया। एक महीने से यह दीवार ऐसे ही टूटी पड़ी है। इस समस्या के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद स्थानीय पार्षद ने रिद्धी सिद्धी गणेश मंदिर के पास टूटी नाले की इस दीवार को फिर से बनवा दिया है। आइए अब एक नजर उन समस्याओं पर भी डालें, जिनका समाधान होना अभी बाकी हैं… आए दिन बंद हो जाती है रोड लाइट अजमेर के वार्ड 58, भाटी की गली, श्रीनगर से मोहन सिंह भाटी ने रोड लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि एरिया में जामुन के पेड़ की शाखें बिजली के तार से उलझी हुई हैं। निगम का बिजली विभाग इस पेड़ की छंटाई करे तो समस्या का समाधान हो। अभी शॉट सर्किट की वजह से आए दिन रोड लाइट खराब हो जाती है। संबंधित विभाग से समाधान करवाने की अपील है। टेलीफोन का पोल हटे, तो हादसा टले अजमेर के लेन नंबर 2, बिहारी गंज से रमेश कुमार शर्मा ने टेलीफोन के अनुपयोगी पोल की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उनके एरिया हनुमान नगर की गली नंबर 2 में रोड के बीच एक अनुपयोगी टेलीफोन पोल लगा हुआ है। चौराहे पर होने के कारण कार मुड़ने में परेशानी होती है। रात को दोपहिया वाहन चालक टकराकर घायल हो जाते हैं। टूटी सड़क से हादसे का डर प्रवीण भाटी ने शास्त्री नगर चुंगी चौकी से खुदी हुई रोड की मरम्मत न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा कि चौकी के पास कमल प्रोविजन स्टोर के बाहर सड़क पर रोड़ी–गिट्‌टी पड़ी हुई है। इस सड़क को मेंटीनेंस और पाइपलाइन डालने के लिए एक साल पहले खोदा गया था। लेकिन उसके बाद इसे वापस बनाया ही नहीं गया। अब स्थानीय चालकों को टूटी सड़क से काफी असुविधा हो रही है। आए दिन फिसलने से कोई न कोई घायल हो रहा है। घर के ऊपर से गुजर रहा ‘खतरा’ ‘भास्कर समाधान’ पर जमील ने काकरिया से अपनी परेशानी पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल के पास उनके घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। कई बार करंट आ चुका है। बच्चों पर निगरानी रखनी पड़ती है कि वे गलती से भी छत पर तार के करीब न चले जाएं। टाटा पॉवर को इस बारे में कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान अब तक नहीं मिल सका है। इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं। एप से लोगों को मिल रहा समाधान समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 2.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 4.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 5.अजमेर में 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 6.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 7.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर