अजमेर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने सफाई व्यवस्था, बिजली के झूलते तारों और नालियों में गंदगी जमा होने जैसी समस्याएं ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर जिम्मेदार विभागों का ध्यान आकर्षित किया है। वहीं, कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत भी मिली है। दयानंद कॉलोनी में बंद स्ट्रीट लाइटें चालू करवाई गईं, जबकि अरावली विहार कॉलोनी में नियमित सफाई की समस्या दूर की गई। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को मिली राहत... सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर लक्ष्मी नारायण शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' दयानंद कॉलोनी से किसान लाल ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले दो महीने से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इससे लोगों को रात के समय आवागमन में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर लक्ष्मी नारायण शर्मा ने इसका समाधान करवाया और बंद स्ट्रीट लाइटें चालू करवाईं। समस्या का समाधान करवाने के लिए लक्ष्मी नारायण शर्मा को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। अरावली विहार कॉलोनी में नियमित सफाई की समस्या हुई दूर अरावली विहार कॉलोनी से अनिल ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनकी गली में नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... हनुमान नगर में जियो टावर के पास जमा हो रहा कचरा हनुमान नगर, बिहारी गंज से रमेश कुमार शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि जियो टावर के पास नियमित सफाई नहीं होती है। इसके कारण वहां कचरा जमा हो रहा है। क्षेत्र में गंदगी फैलने से लोगों को परेशानी हो रही है। यहां नियमित सफाई करवाकर कचरे का उठाव किया जाना जरूरी है। वैशाली नगर में बिजली का खंभा झुका, पेड़ों से टकरा रहे तार वैशाली नगर से जय ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके घर के सामने बिजली का खंभा झुक गया है। वहीं, बिजली के तार पेड़ों से टकरा रहे हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। संबंधित विभाग को जल्द इस समस्या पर ध्यान देकर खंभे और तारों को सुरक्षित करवाना चाहिए। दरगाह बाजार में नालियों की सफाई नहीं होने से परेशानी दरगाह बाजार से राजू मुलवानी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है। इससे नालियों में गंदगी जमा हो रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में नालियों की सफाई करवाने की जरूरत है। अजमेर बाइपास पर नालियों में जमा गंदगी, भरने से परेशानी इसके कारण नालियां भर जाती हैं। इससे पानी की निकासी प्रभावित होने की परेशानी बनी हुई है। लोगों को राहत देने के लिए नालियों की नियमित सफाई करवाना जरूरी है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन सांवरलाल जाट बने 'स्टार ऑफिसर':जीवन दीप कॉलोनी में सीवरेज लीकेज की समस्या दूर 2. ‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:सैटेलाइट अस्पताल के दवा काउंटर पर बुजुर्ग परेशान, अधूरा निर्माण कार्य बना समस्या 3.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 4.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 5. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 6.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 7. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 8.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 9.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 10.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं