अलवर शहर में तेज स्पीड में आ रहे ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वह शुक्रवार रात ड्यूटी पर जा रहा था। फैक्ट्री के पास पहुंचते ही हादसा हो गया। घटना MIA थाना क्षेत्र की है। एमआईए थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पोस्टमार्टम के बाद आज शव परिवार को सौंपा गया। वहीं, फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है। ड्यूटी पर जा रहा था युवक जानकारी अनुसार- जालूकी थाना क्षेत्र के सेमली गांव निवासी आदित्य (21) पुत्र मोहन भलाई शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे बाइक से एमआईए स्थित जैन फैक्ट्री में काम पर जा रहा था। वह फैक्ट्री के पास पहुंचा, तब सामने से तेज स्पीड में आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को अलवर जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके पिता भी मजदूरी करते हैं।