अलवर में पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। 6 पंचायत समितियों में औसत 65.56 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सबसे अधिक रामगढ़ में 69.53%, दूसरे नंबर पर गोविंदगढ़ में 67.12% व तीसरे नंबर पर 66.66% वोटिंग हुई। सबसे कम वोट रैणी में 62.42% वोट डले हैं। खेड़ली में 65.38% और मुबारिकपुर में 63.66% वोट डले हैं। रामगढ़ के बाम्बोली पंचायत के सरकारी विद्यालय के मतदान बूथ पर वाहन पार्किंग को लेकर पुलिसकर्मी ने एक नाबालिग को थप्पड़ मार दिया। नाबालिग के दादा ने विरोध जताया। बाद में मामला शांत कराया गया। अलवर की रामगढ़, कठूमर, मुबारिकपुर, खेड़ली, गोविंदगढ़ और रैणी पंचायत समिति शामिल हैं। इनमें 205 ग्राम पंचायत हैं। अलवर जिला परिषद की 39 सीटों पर कुल 133 उम्मीदवार हैं। वहीं जिले की पंचायत समिति की 112 सीटों पर 420 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हैं। सरपंच और पंच पदों के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा। वोटिंग को लेकर बुजुर्गों और महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। मिलकपुर निवासी रसीदन तेज बुखार में वोट डालने के लिए पहुंची, वहीं गोविंदगढ़ पंचायत समिति के मारकपुर में 82 साल की बुजुर्ग ने भी वोट डाला। देखिए वोटिंग से जुड़े PHOTOS… अलवर में कहां कितने वोट डले - अलवर में 3 बजे तक मतदान प्रतिशत - अलवर में 6 पंचायत समितियों में जानिए 1 बजे तक कहां कितनी वोटिंग हुई - पल-पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….