अलवर में साइकिल सवार रिटायर्ड कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पहले लोगों को लगा कि कार की टक्कर से मौत हुई है। लेकिन सीसीटीवी खंगालने पर हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी सामने आई। घटना शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र की शुक्रवार की है। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया। पुलिस ने बताया- साउथ वेस्ट ब्लॉक कॉलोनी निवासी रिटायर्ड रोडवेज कंडक्टर नरेद्र कुमार (70) की मौत हो गई। बुजुर्ग साइकिल से नीचे उतरे, फिर साइकिल को छोड़ दिया, सड़क पर गिर गई। उसके बाद खुद भी जमीन पर गिर गए। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3.10 बजे की है। देखिए ये दो फोटोज… पहले कार की टक्कर से मौत की जानकारी दी पड़ोसी युवक विक्रम ने बुजुर्ग की एक्सीडेंट में मौत होना बताया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि कार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। CCTV से हकीकत आई सामने अरावली विहार थाना पुलिस ने जब घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की, तो पूरा घटनाक्रम साफ हो गया। फुटेज में नरेंद्र कुमार साइकिल से आते दिख रहे हैं। अचानक तबीयत बिगड़ने पर वे साइकिल को वहीं पटक कर उससे दूर हटते हैं और गिर जाते हैं। जांच में स्पष्ट हुआ है कि बुजुर्ग की मौत सड़क दुर्घटना में नहीं, बल्कि हार्ट अटैक से हुई है।