अलवर में पैरालाइज की बीमारी से परेशान होकर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे हुई। सिरमौली गांव निवासी रजाक पुत्र सहामत कई साल से पैरालाइज से परेशान था। वारदात के बाद मौके पर शव के टुकड़े बिखर गए। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बीमारी के कारण काम करने में असमर्थ था परिजन राहुल ने बताया- रजाक लंबे समय से पैरालाइज की बीमारी से परेशान थे। वे इलाज के लिए दवाइयां लेने घर से निकलता था। एक-दो दिन में सेक करवाने जाता था। रजाक रविवार को घर से निकला। कुछ देर बाद रेलवे लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मृतक की पहचान कर परिजनों को मौके पर बुलाया गया। परिजनों के अनुसार- रजाक पहले खेती करता था। बीमारी के कारण वह काम करने में भी असमर्थ हो गया था। उसके चार बच्चे हैं।