सिरोही | मतदाता सूचियों में नए नाम जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। तहसीलदार संजय बोहरा ने आबूरोड के विभिन्न स्कूलों का दौरा कर युवा मतदाताओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया। तहसीलदार ने तेजेंद्र प्रसाद स्वामीनारायण स्कूल, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल दानवाव, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल आकरा भट्टा, महात्मा गांधी स्कूल, रॉयल राजस्थान पब्लिक स्कूल का भ्रमण किया। इस दौरान 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूरी करने वाले ऐसे युवाओं की पहचान की, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। पात्र युवाओं से मौके पर ही नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करवाए गए।