साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया 3 साल बाद पारी के अंतर से कोई टेस्ट हारा है। इससे पहले उसे 2023 में इंडिया के खिलाफ पारी से हार मिली थी। इसी के साथ 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। मैच के पहले 2 दिन बारिश के कारण सिर्फ 43 ओवर का खेल हो सका। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में कप्तान टेम्बा बवुमा के शतक की बदौलत 9 विकेट पर 425 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 99 रन पर सिमट गई। फिर ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन मिला और टीम मैच के पांचवे दिन दूसरी पारी में 295 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रैविस हेड ने 121 रन की पारी खेली। अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने मैच में 6-6 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में खराब शुरुआत ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 99 पर सिमटी, यानसन को 5 विकेट पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 99 रन पर सिमट गई थी। टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए, जबकि मार्नस लाबुशेन ने 14 और ट्रैविस हेड ने 14 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन ने 5 विकेट झटके। वियान मुल्डर ने 2 और कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए, जबकि एनरिक नॉर्त्या को 1 विकेट मिला। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी 425/9 पर डिक्लेयर की थी साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को तीसरे दिन 9 विकेट पर 425 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। कप्तान टेम्बा बावुमा ने गकेबरहा में 179 रन की पारी खेली। मार्को यानसन ने 85 रन बनाए। साइमन हार्मर ने 82 रन का योगदान दिया। ------------------------- पहले टेस्ट मैच की खबर भी पढ़ें… बावुमा की कप्तानी में पहली बार टेस्ट हारा साउथ अफ्रीका:डरबन में ऑस्ट्रेलिया ने 214 से हराया, मैच में हेजलवुड को 8 विकेट टेम्बा बावुमा की कप्तानी में पहली बार साउथ अफ्रीका कोई टेस्ट मैच हार गया है। टीम को डरबन में हुए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 214 रन से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पूरी खबर पढ़ें…