कोटा में 'भास्कर समाधान' के जरिए शहर की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। कहीं लंबे समय से बंद रोड लाइट के कारण गलियों में अंधेरा है तो कहीं जलभराव और पेयजल लाइन नहीं पहुंचने से लोग परेशान हैं। श्रीनाथ पुरम में रोड लाइट खराब होने से लोगों को रात में परेशानी हो रही है। जलविहार के खाली प्लॉट में घरों का पानी जमा होने से कीड़े-मच्छरों और जानवरों का खतरा बना हुआ है। वहीं उज्ज्वल विहार में पेयजल लाइन नहीं पहुंचने से लोग समस्या झेल रहे हैं। दूसरी ओर, पंचवटी कॉलोनी में जलभराव और बड़गांव में कचरे की समस्या का निगम ने समाधान करवाया। बड़गांव की कार्रवाई में हैल्थ इंस्पेक्टर संदीप पटोना 'पब्लिक के स्टार' बने। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… श्रीनाथ पुरम में अंधेरे के कारण कॉलोनी के लोग परेशान
कोटा शहर के रावतभाटा रोड के श्रीनाथ पुरम में रहने वाले रविंद्र अग्रवाल ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि उनके इलाके की रोड लाइट लंबे समय से खराब पड़ी हुई है। इस मामले में कई बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है।
जलभराव के कारण हो रहे कीड़े-मच्छर
बोरखेड़ा के जलविहार क्षेत्र से दिनेश ने समस्या पोस्ट की है। दिनेश ने बताया कि रघुनाथ मंदिर के पास खाली प्लॉट में आस-पास के मकानों का पानी भर जाता है। बारिश के दिनों में भी यहीं समस्या रहती है। साथ ही लोगों को कीड़ों और जानवरों का डर बना रहता है।
हाई फ्लोराइड वाला पानी पी रहे क्षेत्र के लोग
बोरखेड़ा के बारां रोड की उज्जवल विहार कॉलोनी से पेयजल से संबंधित समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी दिनेश ने लिखा कि कॉलोनी में अभी तक पानी की लाइन नहीं पहुंची है। आस-पास की सभी कॉलोनी में लाइन डाली जा चुकी है, लेकिन अप्रूव्ड कॉलोनी होने के बाद भी ये समस्या झेलनी पड़ रही है।
स्कूलों के आस-पास के इलाकों में पसरा अंधेरा
कोटा शहर के रंगबाड़ी के आनंदपुर योजना, सुभाष नगर के रहने वाले शरद अग्रवाल ने रोड लाइट की समस्या साझा की है। शरद का कहना है कि कुछ जगह लाइटें तो लगी है, लेकिन खराब पड़ी हुई है। इस वजह से गली में अंधेरा रहता है। उन्होंने बताया कि इस रोड पर आगे दो स्कूल भी हैं, जिसकी वजह से लाइटें ठीक होना बहुत जरूरी है।
‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन
कोटा के आकाश मार्ग, पंचवटी कॉलोनी, विज्ञान नगर निवासी पंकज शर्मा ने पानी भरे होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि कॉलोनी में मुख्य रोड पर बारिश का पानी भरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है। स्कूली बच्चे, ऑफिस जाने वाले लोग, पैदल राहगीर सभी परेशान हैं इसका समाधान करवाएं। निगम ने समस्या सामने आने के बाद पानी निकालकर रास्ता दुरुस्त करवा दिया है।
कचरे की समस्या का हुआ समाधान
बड़गांव निवासी राकेश गुर्जर ने कचरा नियमित रूप से न उठने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारे एरिया में सड़क के किनारे नियमित कचरा न उठने से यहां गंदगी का ढेर लग गया था। बदबू और बेसहारा पशुओं से आसपास भी गंदगी फैल जाती थी। इसपर नगर निगम के वार्ड 20 के हैल्थ इंस्पेक्टर ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है।
हैल्थ इंस्पेक्टर संदीप पटोना बने 'स्टार ऑफिसर'
कोटा शहर के बड़गांव निवासी राकेश गुर्जर की समस्या का समाधान हो गया है। दरअसल, उन्होंने कचरे की समस्या पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था कि कचरा जमा रहने से कितनी समस्या होती थी। इस पोस्ट के बाद नगर निगम के वार्ड 20 के हैल्थ इंस्पेक्टर संदीप पटोना ने समाधान करवा दिया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.कोटा में 'भास्कर समाधान' बना प्रभावी मंच:ओवर ब्रिज की रोड लाइट्स चमकीं, पानी की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन भी सुधारी, जेईएन सुनीता बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 2.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 3.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 4.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 5.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 6. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 8. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित