बांसवाड़ा जिले में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बुधवार शाम 6 बजे पूरा हुआ। इस दौरान घाटोल पंचायत समिति के खमेरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान का आरोप लगा। मतदान करने पहुंचीं सुनीता ने आरोप लगाया कि जब वे वोट डालने गईं तो उनके नाम का वोट पहले ही कोई डाल चुका था। अधिकारी बोले-महिलाएं घूंघट में आती कैसे पहचानें। घाटोल, तलवाड़ा, गनोड़ा और छोटी सरवन में हुआ मतदान जिले की गनोड़ा, तलवाड़ा, घाटोल और छोटी सरवन पंचायत समितियों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ था। इस चरण में कुल 3 लाख 56 हजार 506 मतदाता थे। जिला परिषद के 11 वार्डों और चारों पंचायत समितियों के 74 वार्डों के प्रत्याशियों का चुनावी भविष्य तय होगा। इन चार पंचायत समितियों के तहत कुल 139 ग्राम पंचायतें हैं। मतदान के लिए 379 केंद्र बनाए गए थे और सभी केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। पहली बार वोट डालने आए मतदाताओं का तिलक लगाकर स्वागत तलवाड़ा पंचायत समिति के आदर्श मतदान केंद्र कूपड़ा में पहली बार मतदान करने पहुंचे 18 साल की उम्र पूरी कर चुके मतदाताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। यहां पहली बार वोट डालने आए मतदाताओं को तिलक लगाकर मतदान के लिए प्रोत्साहित किया गया। पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत