बांसवाड़ा में मामा के घर के बाहर खेल रहे 10 साल के बच्चे पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के एक तरफ के गाल को बुरी तरह नोंचकर फाड़ दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े लोगों ने बच्चे को बचाया। घायल को पहले हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में रेफर कर दिया। फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। हादसा गुरुवार शाम करीब 5 बजे गढ़ी थाना क्षेत्र के जीवंत पाड़ा गांव में हुआ। घर के बाहर खेलते समय किया अटैक जानकारी के अनुसार, बच्चा राजकुमार (10) पुत्र मोहनलाल गढ़ी थाना क्षेत्र के जीवंत पाड़ा गांव में मामा के घर आया था। गुरुवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने एक तरफ के बच्चे के गाल को बुरी तरह नोंच डाला। बच्चे के चिल्लाने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने दौड़कर बचाई जान चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग बच्चे को बचाने के लिए दौड़े। इस दौरान कुत्ता मौके से भाग गया। दर्द से तड़पते बच्चे को तुरंत परतापुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हातल में डॉक्टरों ने उसे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी (एमजी) हॉस्पिटल रेफर कर दिया। बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल में डॉक्टरों ने समय रहते बच्चे का इलाज किया। उसे एंटी-रेबीज इंजेक्शन और अन्य जरूरी इलाज देने के बाद आगे की देखरेख के लिए वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। --- कुत्तों के हमले से जुड़ीं ये खबर भी पढ़ें … कुत्ते ने बच्ची को काटा, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला;VIDEO:पिता के साथ बाजार जा रही थी मासूम; दूसरी बच्ची पर भी किया था हमला पिता के साथ बाजार जा रही 3 साल की बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के हाथ पर काट लिया। जख्मी बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर गए। पूरी खबर पढ़िए 5-साल के बच्चे को कुत्तों ने नोचा,हाथ-पीठ की चमड़ी उखड़ी:शरीर का 70 फीसदी हिस्सा काट खाया; 21 दिन पहले बच्ची को मार डाला था खैरथल-तिजारा जिले में घर के बाहर खेल रहे 5 साल के बच्चे को 10-12 कुत्तों के झुंड ने बुरी तरह नोच डाला। पूरी खबर पढ़िए