कुंजेड़ क्षेत्र में सोमवार को चार घंटे बिजली बंद रहेगी। 132 केवी जीएसएस बपावर पर मेंटेनेंस का काम होगा, जिसके चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मेंटेनेंस के कारण अटरू सबडिवीजन की सकतपुर 33 केवी लाइन, मायथा 33 केवी लाइन और कुंजेड़ 33 केवी लाइन बंद रहेंगी। इन लाइनों से चलने वाले सभी जीएसएस की बिजली सप्लाई भी इस दौरान बंद रहेगी। बिजली बंद रहने से कुंजेड़, मायथा और सकतपुर सहित संबंधित इलाकों के ग्रामीणों को दिक्कत हो सकती है। मेंटेनेंस का काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी।