श्रीगंगानगर| कोलायत के पूर्व विधायक, बार काउंसिल राजस्थान के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट रामकृष्ण दास गुप्ता के निधन पर जिला काउंसिल ने बुधवार को श्रद्धांजलि सभा की। बार एसोसिएशन अध्यक्ष हंसराज तनेजा ने बताया िक एडवोकेट गुप्ता बीकानेर बार एसोसिएशन के 8 बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अब वे बार एसोसिएशन बीकानेर के सभापति थे। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि उनका सादगी भरा व्यक्तित्व और न्यायिक क्षेत्र में जवाबदेही व विकेंद्रीकरण, सामाजिक न्याय पर उनका कृतित्व गरिमापूर्ण और प्रेरणादायी है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत की आत्मिक शांति की कामना की। इस दौरान उपाध्यक्ष अरमान सेतिया, सचिव लक्ष्मण नायक, कलवंत सिंह, जरनैल सिंह टूरना, चरण दास कम्बोज, इंद्रजीत बिश्नोई, राजेंद्र कस्वां, राकेश मिढ्ढा, परमजीत कौर गुजराल, राजेश भारत, प्रिया शर्मा, रघुवीर चौहान, पूजा बिश्नोई, सुखजिंदर बराड़ सहित अधिवक्तागण मौजूद थे।