महिला थानाधिकारी आशा सिंह बारहठ ने गुरुवार को बारां के गवर्नमेंट जनजाति छात्रावास में छात्राओं से बात की। इस दौरान छात्राओं ने शिक्षा, करियर और महिला सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने आसानी से जवाब दिया। आशा सिंह ने छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन को सही दिशा देती है और मेहनत से ही सफलता मिलती है। उन्होंने छात्राओं को अपने सपने पूरे करने और आत्मविश्वास से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आत्मरक्षा के तरीके, महिला सुरक्षा और अपने अधिकारों के बारे में जानकारी दी। किसी भी परेशानी में पुलिस की मदद लेने, हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने और हमेशा सतर्क रहने की सलाह भी दी। छात्राओं ने अपने अनुभव बताए और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। आखिर में छात्राओं ने थानाधिकारी का आभार जताया। इस बातचीत से छात्राओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ी।