राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में आज सरपंच के 3,716 और वार्ड पंच के 34,218 पदों के लिए बैलेट पेपर से वोटिंग हुई। बारां जिले की 147 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 1,261 वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान पूरा हो गया। वोटिंग खत्म होने के बाद मतपेटियों की गिनती शुरू कर दी गई। नतीजे देर रात तक घोषित होने की संभावना है। आप अपनी ग्राम पंचायत का सबसे पहले और सबसे सटीक रिजल्ट जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।