बारां में पंचायतीराज चुनाव के तहत जिला परिषद और 6 पंचायत समितियों के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक अपने पर्चे दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा ने बताया कि 3 दिनों में जिला परिषद सदस्य के लिए 60 और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 285 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं। कुल 345 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। 26 को वापस ले सकेंगे नाम गुरुवार को तीसरे दिन जिला परिषद के लिए 43 उम्मीदवारों ने 45 नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं, 6 पंचायत समिति मुख्यालयों पर 179 उम्मीदवारों ने 185 नामांकन भरे। इनमें अंता में 31, केलवाड़ा में 24, किशनगंज में 27, मांगरोल में 34, नाहरगढ़ में 42 और शाहबाद में 21 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन 3 बजे के बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।